प्रेमचंद स्मृति कथा सम्मान २०१० इस साल कैलाश वनवासी को उनके कहानी संग्रह पीले कागज की उजली इबारत के लिए दिया जायेगा .इस साल यह सम्मान वरिष्ट कथाकार श्री ज्ञानरंजन के हाथो दिया जायेगा . इस समारोह की अध्यक्षता जनवादी लेखक संघ के महासचिव मुरली बाबू करेगे.यह सम्मान बांदा में३०अक्टूबर को दिया जायेगा .इस समारोह में संजीव,शिवमूर्ति. वीरेन्द्र यादव , महेश कटारे,हरिनारायण, सूर्यनारायण, विवेक निराला भाग लेगे.
उक्त आयोजन में एक गोष्टी <समकालीन महिला लेखन चुनौती व सम्भावनाये >का आयोजन किया गया है. इस गोष्टी में वक्ता के रूप में मैत्रेयी पुष्पा , रेखा अवस्थी,अजेय कुमार, ,अल्पना मिश्रा, मनीषा होगी .अध्यक्षता प्रसिद्ध कथाकार संजीव करेंगे.
No comments:
Post a Comment